देश

भारतीयों से लेकर विदेशी तक, सबका फेवरिट बना दिल्ली का ये मॉन्यूमेंट, क्या आप कभी गए हैं देखने

दिल्ली में दर्जनों ऐतिहासिक इमारतें और स्माकर हैं, जिन्हें देखने के लिए भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में राजधानी आते हैं, लेकिन इनमें से एक स्मारक ऐसा है जो भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशियों की भी फेवरिट लिस्ट में सबसे ऊपर है. हाल ही में दिल्ली के टिकट वाले और केंद्र सरकार द्वारा संरक्षित ऐतिहासिक स्मारकों में 2023-24 और 2024-25 के दौरान आने वाले लोगों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया. जिसमें पता चला कि दिल्ली के सभी स्मारकों में से एक स्मारक आज भी लोगों का सबसे पसंदीदा है और इसे देखने सबसे ज्यादा संख्या में लोग आए.
हालांकि आंकड़े यह भी बताते हैं कि कई पुराने स्मारकों में आने वाले लोगों की संख्या कम भी हुई है, जबकि कुछ स्मारक ऐसे भी हैं जिनकी लोकप्रियता बढ़ी है.कुल मिलाकर 2024-25 में दिल्ली के इन स्मारकों में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी है और यह 84 लाख से ज्यादा हो गई जो पिछले साल से लगभग 3 फीसदी ज्यादा हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts