छत्तीसगढ़

बिलासपुर रेल हादसा: मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन की जोरदार टक्कर में 4 की मौत, 12 से अधिक घायल — मृतकों के परिवार को 10 लाख का मुआवजा घोषित.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सोमवार शाम एक भीषण रेल हादसा हुआ। लाल खदान स्टेशन के पास एक मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन आमने-सामने टकरा गईं, जिससे कई कोच पटरी से उतर गए। हादसा शाम करीब 4 बजे गटोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच हुआ।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, जिला प्रशासन, RPF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अब तक 4 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 12 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि घटनास्थल से 4 शव बरामद हुए हैं और घायलों को बिलासपुर सिविल अस्पताल व अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रेलवे प्रशासन ने की आर्थिक सहायता की घोषणा
रेलवे प्रशासन ने हादसे में मारे गए यात्रियों के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 5 लाख रुपये, और सामान्य घायलों को 1 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।
रेलवे मंत्रालय ने मामले की उच्च स्तरीय जांच (CRS स्तर) के आदेश दे दिए हैं और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

मुख्य रेलमार्ग पर रोका गया ट्रेनों का संचालन
हादसे के बाद हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है और रेलवे अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर:

बिलासपुर: 7777857335, 7869953330
चांपा: 8085956528
रायगढ़: 9752485600
पेंड्रा रोड: 8294730162
कोरबा: 7869953330

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts