छत्तीसगढ़

बस्तर में CRMC भुगतान लंबित, स्वास्थ्यकर्मियों ने किया प्रदर्शन

नारायणपुर। बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों को मिलने वाली CRMC प्रोत्साहन राशि पिछले 12 महीनों से लंबित रहने के विरोध में आज डॉक्टर, स्टाफ नर्स, RMA और ANM ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया।

इस कारण नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव और बस्तर जगदलपुर के सभी जिला अस्पताल, CHC, PHC और SHC में OPD सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। दूर-दराज से आए मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल सकीं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई।

स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि 12 महीनों तक धैर्य बनाए रखा, लेकिन लगातार आश्वासन मिलने के बावजूद भुगतान नहीं होने पर यह कदम उठाया गया। उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री से लंबित राशि का तुरंत भुगतान करने की मांग की। फिलहाल आपातकालीन सेवाएं जारी हैं, लेकिन सरकार ने जल्द कदम नहीं उठाया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts