देश

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में आई नरमी का असर गुरुवार सुबह पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिखा. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में आज देशभर में बदलाव दिख रहा है और ज्‍यादातर शहरों में आज तेल की कीमतों में नरमी दिख रही है. हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गाजियाबाद जिले में पेट्रोल 12 पैसे महंगा होकर 94.70 रुपये लीटर बिक रहा है. डीजल भी 14 पैसे चढ़ा और 87.81 रुपये लीटर पहुंच गया है. गौतमबुद्ध नगर जिले (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में पेट्रोल 10 पैसे की गिरावट के साथ 94.77 रुपये लीटर तो डीजल 12 पैसे टूटकर 87.89 रुपये लीटर बिक रहा है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 17 पैसे गिरकर 105.41 रुपये और डीजल 16 पैसे नीचे आकर 92.26 रुपये लीटर हो गया है.

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी थोड़ी गिरावट दिख रही है. ब्रेंट क्रूड का भाव टूटकर 75.18 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी गिरावट के साथ 71.24 डॉलर प्रति बैरल हो गया है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts