छत्तीसगढ़

परीक्षा के बाद 11 छात्राएं बेहोश, स्कूल में हड़कंप

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शासकीय हाई स्कूल मनबासा में शुक्रवार को बड़ी घटना सामने आई। परीक्षा खत्म होते ही 11 छात्राएं अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं, जिसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। इनमें से 6 छात्राओं की हालत गंभीर बताई गई है।

स्कूल स्टाफ ने तुरंत सभी बच्चियों को वाड्रफनगर के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल 5 छात्राएं अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।

छात्राओं के बेहोश होने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। बीईओ श्याम किशोर जायसवाल ने बताया कि बच्चियों को कंपकंपी और घबराहट की शिकायत हुई थी। जैसे ही मामला सामने आया, अधिकारियों को जानकारी दी गई, मेडिकल टीम भेजी गई और एसडीएम के निर्देश पर बच्चियों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि यदि जरूरत पड़ी तो छात्राओं को बड़े अस्पताल में रेफर किया जाएगा। उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं और पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts