छत्तीसगढ़

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही रायपुर में जश्न, सीएम साय ने दी शुभकामनाएं

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन के पदभार संभालते ही रायपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। प्रदेश कार्यालय में पटाखे फोड़े गए, बैंड-बाजों के साथ पार्टी ध्वज लहराए गए और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी रहते हुए नितिन नबीन की रणनीति और संगठनात्मक क्षमता से छत्तीसगढ़ में भाजपा को नई मजबूती मिली। उनके नेतृत्व में 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक सफलता मिली, जिसका असर 2024 के लोकसभा और स्थानीय निकाय चुनावों में भी दिखा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बूथ स्तर से लेकर प्रदेश नेतृत्व तक अनुशासन और विश्वास कायम करना नितिन नबीन की कार्यशैली की पहचान रही है। उन्हें विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नितिन नबीन का अनुभव और ऊर्जा पार्टी को और ऊंचाइयों तक ले जाएगी तथा जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की विचारधारा को और सशक्त बनाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts