मनोरंजन

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 4 का धमाकेदार प्रोमो रिलीज

कपिल शर्मा एक बार फिर दर्शकों को हंसाने लौट रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के चौथे सीजन का मजेदार प्रोमो जारी कर दिया है, जिसमें कपिल पहली बार एक साथ चार अलग-अलग अवतारों में दिखाई दे रहे हैं।

इस प्रोमो में कपिल पपराजी से लेकर स्टैंडअप कॉमेडियंस तक पर मजेदार पंच मारते नजर आते हैं। उनके साथ कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और सुनील ग्रोवर भी अपने पुराने अंदाज में दर्शकों को खूब हंसाते दिखाई देंगे। सुनील का क्लासिक कॉमेडी स्टाइल देखकर फैंस और ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।

जजिंग पैनल में इस बार अर्चना पूरन सिंह के साथ नवजोत सिंह सिद्धू की भी वापसी हो रही है, जो शो में एक बार फिर अपनी पहचान वाली हंसी और शेरो-शायरी से तड़का लगाएंगे।

कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर प्रोमो पोस्ट करते हुए लिखा,
“इंडिया के मस्तीवर्स में आपका स्वागत है! द ग्रेट इंडियन कपिल शो—20 दिसंबर से हर रात 8 बजे, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।”

फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं
सोशल मीडिया पर फैंस प्रोमो को देखकर बेहद उत्साहित हैं। किसी ने कहा—“कप्पू इज बैक!” कई लोग मशहूर गुलाटी के किरदार की वापसी की भी उम्मीद कर रहे हैं।

इस दमदार प्रोमो ने साफ कर दिया है कि नया सीजन हंसी का बड़ा धमाका लेकर आने वाला है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts