छत्तीसगढ़

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने एनआईए छापों को बताया निर्णायक कदम, कहा – बस्तर में शांति स्थापित होगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने सुकमा और दंतेवाड़ा में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा की गई 12 ठिकानों पर छापेमारी का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अरनपुर आईईडी ब्लास्ट मामले में हुई यह कार्रवाई लंबे समय से प्रतीक्षित थी और यह पूरी तरह उचित कदम है। शर्मा ने इसे माओवादी संगठन सीपीआई (माओवादी) के सशस्त्र कैडरों के खिलाफ निर्णायक कदम बताते हुए कहा कि इस कार्रवाई से बस्तर में शांति बहाल करने की दिशा में बड़ा संदेश गया है।

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान नकदी, लेवी की रसीदें और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं, जो माओवादी नेटवर्क को कमजोर करने में मददगार साबित होंगे।

SIR विवाद पर कांग्रेस पर तंज
वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण (SIR) और BLO नियुक्तियों को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पहले अपने अंदरूनी विवाद सुलझाए, तब इस विषय पर बात करे। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाएंगे और राज्य सरकार इस दिशा में सख्त कदम उठाएगी।

“हमने दिल चुराया है, वोट नहीं”
भाजपा के वोट बैंक पर उठ रहे सवालों पर विजय शर्मा ने कहा कि भाजपा ने जनता का दिल जीता है, वोट नहीं चुराए। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा को दिल से पसंद करती है, क्योंकि पार्टी दिन-रात लोगों की सेवा में जुटी रहती है।

धान खरीदी पर सरकार की तैयारी पूरी
धान खरीदी को लेकर शर्मा ने बताया कि सरकार पूरी तैयारी में है और पिछली बार की तरह इस बार भी पारदर्शिता के साथ खरीदी की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में बाहर से धान लाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और पकड़े जाने पर धान को राजसात किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts