छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट मतदाता सूची आज होगी जारी, ऐसे करें अपना नाम ऑनलाइन सत्यापित

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग आज छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट (प्रारूप) मतदाता सूची का प्रकाशन कर रहा है। यह कदम 2026 में प्रस्तावित चुनावों की तैयारियों के तहत अहम माना जा रहा है। आयोग के निर्देशानुसार यह सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) और जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEO) के माध्यम से सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साझा की जाएगी, ताकि तय समयसीमा में दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकें।

आयोग ने पारदर्शिता के लिए राजनीतिक दलों को मतदाता सूची की हार्ड कॉपी उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रारूप सूची को CEO व DEO की आधिकारिक वेबसाइटों पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं की अलग-अलग सूचियां भी वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। दावे–आपत्तियों के निपटारे के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

दावा–आपत्ति की समयसीमा

ड्राफ्ट सूची जारी होते ही नोटिस फेज शुरू होगा। इस दौरान चुनावी पंजीकरण अधिकारी (ERO) नोटिस जारी करेंगे, सुनवाई करेंगे और दावों–आपत्तियों का निपटारा करेंगे। मतदाता 23 दिसंबर से 22 जनवरी तक दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

SIR को लेकर आयोग का पक्ष

आयोग के अनुसार योग्य और वास्तविक मतदाताओं को दावे–आपत्तियों की अवधि में जोड़ा जाएगा। जिन मतदाताओं के नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज मिलेंगे, उन्हें केवल एक ही स्थान पर रखा जाएगा। किसी भी पात्र मतदाता के छूटने से बचाने के लिए बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर सत्यापन कर चुके हैं, वहीं राजनीतिक दलों के साथ बैठकों के जरिए अस्थायी सूचियां साझा की गईं ताकि फील्ड वेरिफिकेशन हो सके।

ऑनलाइन ऐसे देखें अपना नाम

1) नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल (NVSP)

National Voters’ Service Portal पर जाएं: voters.eci.gov.in
“Search Your Name in Electoral Roll” विकल्प चुनें।
तीन तरीके उपलब्ध हैं:

EPIC नंबर से: वोटर आईडी नंबर डालें, राज्य चुनें, कैप्चा भरें और सर्च करें।
पर्सनल डिटेल्स से: राज्य/भाषा चुनें, नाम, जन्मतिथि/उम्र, रिश्तेदार का नाम, लिंग, जिला और विधानसभा क्षेत्र भरें।
मोबाइल नंबर से: राज्य/भाषा चुनकर मोबाइल नंबर और कैप्चा डालें।

2) वोटर हेल्पलाइन ऐप

Google Play Store या Apple App Store से Voter Helpline ऐप डाउनलोड करें।
EPIC नंबर या अन्य विवरणों से नाम खोजें।

3) राज्य CEO वेबसाइट से PDF

अपने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की वेबसाइट पर जाकर पूरी मतदाता सूची या बूथ-वार PDF देखें। यदि सूची में नाम, पता या अन्य विवरण में कोई त्रुटि हो, तो तय समयसीमा में दावा–आपत्ति जरूर दर्ज कराएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts