आईपीएल 2026 से पहले गुजरात टाइटंस को तगड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि उनके स्टार ओपनर साई सुदर्शन चोटिल हो गए हैं। विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले के दौरान सुदर्शन को पसली में फ्रैक्चर आया, जिसके बाद उन्हें बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE), बंगलुरू में भर्ती कराया गया।
चोट मध्य प्रदेश के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए मैच के दौरान लगी, जब रन पूरा करने के लिए उन्होंने डाइव लगाई। उनके दाईं ओर की सातवीं पसली (right seventh rib) में हल्का, बिना खिसका हुआ (un-displaced) फ्रैक्चर हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, यह हल्का फ्रैक्चर है, लेकिन उन्हें 6 से 8 हफ्तों तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ सकता है।
सुदर्शन फिलहाल निचले शरीर की स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग ट्रेनिंग कर रहे हैं ताकि पसली सुरक्षित रहे और जल्दी ठीक हो सके। अगले 7–10 दिनों में जैसे ही सूजन और दर्द कम होगा, उन्हें धीरे-धीरे ऊपरी शरीर की ट्रेनिंग में शामिल किया जाएगा। इस चोट की वजह से साई सुदर्शन के विजय हजारे ट्रॉफी के बाकी मैचों में खेलने की संभावना कम मानी जा रही है।
गुजरात टाइटंस के लिए यह बड़ा झटका है क्योंकि साई सुदर्शन टीम के प्रमुख ओपनर और अनुभवी खिलाड़ी हैं।




